छत्तीसगढ़

श्री मुनिसुब्रत नाथ दिगम्बर जैन मंदिर अमलतास, कचना में 1008 श्री नंदीश्वर दीप विधान सम्पन्न

ADs ADs


रायपुर: श्री मुनिसुब्रत नाथ दिगम्बर जैन मंदिर अमलतास केसल, कचना में 1008 श्री नंदीश्वर दीप विधान का आयोजन किया गया। प्रातः 7: 30 बजे से श्री जी को पाण्डुक शिला पर विराजित कर अभिषेक, शांति धारा एवं देव,शास्त्र,गुरु की पूजा के पश्चात भाई सुरेश मोदी के मार्ग दर्शन में विधान सम्पन्न हुआ। उक्त जानकारी मंदिर के अध्यक्ष हिमांशु जैन ने दी।
भाई सुरेश मोदी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तक जैन धर्मानुसार ” अष्टान्हिका महापर्व ” चल रहा है इस पर्व पर समस्त चतुर्निकाए के देव परिवार सहित नंदीश्वर दीप की वंदना करने जाते है, वहां विराजित 52 जिन चैत्यालयों में प्रत्येक जिनालय में विराजित 108 भगवन्तों की पूजन,अर्चना अनवरत करते हैं, वहां दिन रात का भेद नहीं होता आठों पहर सभी देवी देवता भक्ति करते हैं उन जिन मंदिर में विराजित समस्त जिन प्रतिमाओं को स्मरण करते हुए जिनकी ऊंचाई पद्मासन में 3000 फिट की रहती है ।
इस लिए प्रायः जैन धर्म में विशेषतः अष्टान्हिका पर्व में ” 1008 श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान” करते है।
विजय जैन
91112 10123

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button