छत्तीसगढ़

सेंट पॉल्स कैथेड्रल में समाजसेवी सुनील शर्मा का सम्मान किया गया

ADs

रायपुर। सेंट पॉल्स कैथेड्रल में रविवार को समाजसेवी सुनील शर्मा का सम्मान किया गया। शर्मा हर वर्ष क्रिसमस पर निकलने वाली सर्वधर्म सदभावना रैली में सहयोग करते हैं। वे एंबुलेंस की व्यवस्था करते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके। पास्ट्रेट कोर्ट की तरफ उन्हें स्मृतिचिन्ह देकर सम्मान प्रदान किया गया। इसके साथ ही पादरी असीम प्रकाश विक्रम को भी स्मृति चिन्ह देकर अात्मिक सेवकाई के लिए धन्यवादी मन प्रगट किया गया है। इसी तरह प्रतिवर्ष राजातालाब में खजूर रविवार के उपलक्ष में कौमी एकता के साथ जुलूस निकालने अौर सभी धर्मों में भाईचारे व एकता का संदेश देने के लिए सीमा डेविड अौर िडक्सन बैंजामिन का भी सम्मान किया गया। पास्ट्रेट कोर्ट ने चर्च कार्यालय के प्रभारी पीएसवी प्रसाद, स्टाफ राकेश गार्डिया, संदीप मसीह, गुलाब यादव, अमित एलियाजर, नवीता मसीह, सुजाता मसीह अौर कब्रस्थान के केयर टेकर अतुल मसीह को भी स्मृतिचिन्ह प्रदान कर उल्लेखनीय सेवकाई के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर पास्ट्रेट कोर्ट के अध्यक्ष जॉन राजेश पॉल, सचिव पर्सिस सामुएल, सदस्य अजय मसीह, चर्च सचिव रूचि धर्मराज, कोषाध्यक्ष किरण सिंग, पास्ट्रेट कमेटी मेंबर प्रवीण जेम्स समेत धर्मगुरु अौर कलीसिया के के सदस्य शामिल हुए। सेवकाई का कोई मोल नहीं: पॉल इस अवसर पर श्री पॉल ने सभी की सेवकाई की सराहना करते हुए कहा कि सेवकाई का कोई मोल नहीं… अगर वह सेवकाई अात्मिक हो अौर ईमानदारी से की जा रही हो। जैसे परिवार अौर दफ्तर में सब एक ही तरह नहीं होते, वैसे ही यहां भी सब एक जैसी मेहनत करते हों, जरूरी नहीं। फिर भी काम का सम्मान तो होना चाहिए। वे सुबह जल्दी उठते हैं तब अाप अाराम से बैठ पाते हैं। त्योहारों में दिन रात एक कर काम करते हैं। उनका बड़ा दिन नया साल ईस्टर होता है। लेकिन वे आप की सुविधा के लिए जूट रहते हैं ।हम में से कई एक उन पर गुस्सा भी जाहिर कर देते हैं। पर वे खामोशी से सेवा करते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button