छत्तीसगढ़

नई कमेटी ने उर्स से पूर्व जर्जर हो चुकी सीपत रोड के शीघ्र निर्माण एवं मरम्मत की मांग करते हुए सौंपा ज्ञापन

ADs

बिलासपुर। वक्फ बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियुक्त नई इंतजामिया कमेटी ने आगामी वार्षिक उर्स को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला तथा मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया से सौजन्य भेंट कर उर्स से पूर्व जर्जर हो चुकी सीपत रोड के शीघ्र निर्माण एवं मरम्मत की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।कमेटी ने अधिकारियों को बताया कि दरगाह में आयोजित होने वाले वार्षिक उर्स में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में अकीदतमंद और जायरीन पहुंचते हैं। वर्तमान में सीपत रोड की हालत अत्यंत खराब है, जिससे श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उर्स से पहले सड़क का निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराना जनहित और श्रद्धालुओं की सुविधा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है।प्रतिनिधिमंडल में इंतजामिया कमेटी के सदर हाजी इकबाल हक, खजांची फैजान अहमद, सदस्य मुशर्रफ खान, एजाज खान, शाहनवाज़ मेमन, मौलाना वहाब अशरफी, अब्दुल गफार, हाजी अनवारुल हक, हाजी अब्दुल करीम बेग, इंसान अली सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा विधायक दिलीप लहरिया ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने के साथ जल्द समाधान का आश्वासन दिया।वहीं बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सड़क निर्माण के मुद्दे पर सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया।नई इंतजामिया कमेटी ने उम्मीद जताई कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों से उर्स से पूर्व सीपत रोड का निर्माण एवं मरम्मत कार्य पूरा हो जाएगा। इससे हजारों जायरीन, श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button