भारत

शीघ्र ही भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट की स्थापना: प्रक्रिया शुरू

ADs
Oplus_131072

रायपुर। भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट की स्थापना करने प्रक्रिया शुरू हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजय शर्मा को इस मामले में पत्र भेजकर अवगत कराया है। बता दें कि राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने मांग कि थी कि छत्तीसगढ़ राज्य के आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग के जवान विगत वर्षों में नक्सल विरोधी अभियानों में अपनी वीरता एवं अदम्य साहस का परिचय दे चुके हैं। ये दुर्गम क्षेत्रों की विषम परिस्थितियों में भी गुरिल्ला युद्ध में अभ्यस्त हैं। भारतीय सेना में “बस्तर रेजिमेंट का गठन राष्ट्रीय सुरक्षा, क्षेत्रीय विकास और सामाजिक स्थिरता में योगदान देने वाली एक रणनीतिक पहल होगी। यह बस्तर के युवाओं को राष्ट्र की सेवा करने के लिए एक सुनियोजित मार्ग प्रदान करेगी, साथ ही क्षेत्र में गौरव, अनुशासन और आर्थिक प्रगति को भी बढ़ावा देगी। अतः भारतीय सेना में “बस्तर रेजिमेंट की स्थापना किये जाने का सादर अनुरोध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button