छत्तीसगढ़

क्राप आइकॉन अवार्ड 2026′ के जज बने डॉ. राजाराम त्रिपाठी

ADs ADs

रायपुर / नई दिल्ली। किसानों के सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान “क्राप आइकॉन अवार्ड -2026” की राष्ट्रीय चयन समिति में छत्तीसगढ़ के कृषि विशेषज्ञ, जैविक खेती के अग्रदूत डॉ. राजाराम त्रिपाठी को जूरी सदस्य के रूप में नामित किया गया है। ‘क्राप आइकॉन अवार्ड’ देश का ऐसा प्रतिष्ठित मंच है, जहां कृषि जागरण समूह की अग्रणी भूमिका में, भारत सरकार, कृषि मंत्रालय, नाबार्ड, महिंद्रा ट्रैक्टर्स और कृषि क्षेत्र की अन्य प्रमुख संस्थाओं के सहयोग से देश के सर्वश्रेष्ठ किसानों का चयन किया जाता है। इस सम्मान के अंतर्गत गेहूं, धान, दलहन, तिलहन, मसाले, फल, सब्जी, बागवानी और हॉर्टिकल्चर जैसी प्रमुख फसलों में उत्पादन, गुणवत्ता और नवाचार के राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाता है। 2026 आईकान अवार्ड के लिए देश भर के किसान अपना पंजीयन करते हैं। पंजीकृत किसान का चरणों में वैज्ञानिक, तकनीकी और क्षेत्रीय स्तर पर गहन मूल्यांकन किया जाता है। अवार्ड के लिए चयनित किसानों के नाम की घोषणा के साथ दिल्ली के राष्ट्रीय समारोह आयोजित किया जाता है। समारोह में जहां केंद्रीय कृषि मंत्री, आईसीएआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक, तथा कृषि जगत के शीर्ष विशेषज्ञों की उपस्थिति में किसानों को पुरस्कृत किया जाता हैं।जूरी सदस्य में नामित होने के साथ डाॅ. त्रिपाठी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता केवल किसान हित, पारदर्शिता और पूर्ण निष्पक्षता रहेगी और उनके रहते पुरस्कार चयन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के पक्षपात या भेदभाव को स्थान नहीं दिया जाएगा। डॉ. त्रिपाठी ने छत्तीसगढ़ के किसानों का ज्यादा से ज्यादा संख्या में अवार्ड की प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आवाहन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button