अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को कहा नरक का द्वार अब भारत को महान देश बताने लगे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नरक वाले बयान को लेकर भारत में विवाद खड़ा हो गया है। ट्रंप ने बातचीत का ट्रांसक्रिप्ट शेयर किया था, जिसमें भारत, चीन और कुछ अन्य देशों को हेलहोल (नरक) कहा गया था. इस बयान के सामने आने के बाद भारत ने कड़ा विरोध जताया। इस संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ कहा, ‘इस तरह की बातें न तो सही हैं और न ही यह भारत और अमेरिका के संबंधों की असल तस्वीर दिखाती हैं। उन्होंने कहा कि यह बयान बिना पूरी जानकारी के दिया गया है और इसमें अच्छी समझदारी की कमी दिखती है। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद ट्रंप की तरफ से सफाई दी गई है नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के जरिए जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को एक महान देश बताया है। दूतावास के प्रवक्ता के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि भारत एक शानदार देश है और उनके अच्छे संबंध हैं और भारत का नेतृत्व मेरे मित्र कर रहे हैं।




