खेल

वह भारत का अगला सुपर स्टार…ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट ने की इस युवा की तारीफ

ADs

नई दिल्ली. क्रिकेट के महानतम विकेट कीपर बल्लेबाजों में शुमार एडम गिलक्रिस्ट ने भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की तारीफ की है। उन्होंने इस युवा को भारत का अगला बड़ा सुपर स्टार बताया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में जायसवाल की शतकीय पारी और मिचेल स्टार्क के साथ उनकी नोकझोंक के महीनों बाद उन्होंने कहा कि ऐसा हंसी-मजाक चलता है।

वह घटना बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के ओपनिंग टेस्ट में हुई थी। पर्थ में खेले गए उस मैच में जायसवाल ने स्टार्क की गेंद पर चौका जड़कर उन पर टिप्पणी की, ‘तुम बहुत धीमी गेंद फेंक रहे।’ उस टेस्ट में दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोक-झोंक हुई थी। जायसवाल ने उस पारी में शतक जड़ा था और भारत ने पहला टेस्ट जीता था। हालांकि, अगले ही टेस्ट में स्टार्क ने जायसवाल को शून्य पर आउट कर दिया था।
‘एव्री डॉग हैज इट्स डे, वह उसका दिन था’

स्पोर्ट्स यारी के साथ बातचीत में एडम गिलक्रिस्ट ने पर्थ टेस्ट और जायसवाल को लेकर अंग्रेजी के एक मुहावरे का इस्तेमाल किया। कहा- हर कुत्ते का एक दिन होता है, यह उसका (जायसवाल) दिन था। गिलक्रिस्ट ने यहां जायसवाल के लिए गाली या नस्लीय टिप्पणी नहीं की बल्कि यह मुहावरे का शाब्दिक अर्थ है। ‘एव्री डॉग हैज इट्स डे’ का मतलब है हर किसी का कोई भाग्यशाली दिन होता है। जैसे भारत में कहा जाता है- हर घूरे का एक दिन लौटता है।
ऑस्ट्रेलिया में खूब चला था जायसवाल का बल्ला, इंग्लैंड में भी कमाल की उम्मीद

यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया की तेज और उछाल भरी पिचों पर शानदार प्रदर्शन किया था। वह भारत की ओर से सीरीज के टॉप स्कोरर रहे थे। उन्होंने 5 टेस्ट मैच की सीरीज में 391 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने पर्थ में 161 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। सीरीज में 2 अर्धशतक भी उनके नाम थे। हालांकि भारत पहला टेस्ट जीतने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया से 3-1 से सीरीज हार गया था। जायसवाल पिछले 4 सीरीज में 3 बार भारत के लिए टॉप स्कोरर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही 5 टेस्ट मैच की श्रृंखला में भी उनसे ऐसे ही कमाल की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button