छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा : तीन गाड़ियां आपस में टकराई, 14 लोगों की मौके पर मौत

ADs

छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज तड़के भीषण हादसा हो गया, जिसमें 14 लोगों की जान चली गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। छत्तीसगढ़ के रायपुर में छठी कार्यक्रम से लौट रही माजदा ने ट्रेलर को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, खरोरा के बाना गांव में चौथिया से वापस आते हुए बंगोली में ये हादसा हुआ। माजदा गाड़ी चटोद जाने के दौरान रायपुर से आ रही ट्रेलर से टकरा गई।

इसमें एक साल से कम उम्र के बच्चे समेत कई लोग घायल हुए हैं, इनमें से 12 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। इस हादसे की जानकारी देते हुए रायपुर एसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया, “चटौद गांव से कुछ लोग छठी कार्यक्रम में शामिल होने बाना बनारसी गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रायपुर-बलौदाबाजार रोड के पास हादसा हो गया। कुल 13 लोगों की मौत हो गई है। 12 अन्य लोग घायल हो गए हैं। सभी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button