छत्तीसगढ़
भटगाँव में 21 जून तक योग सत्र

रायपुर। भटगाँव में 21 जून तक योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर, माना बस्ती, धरसींवा आयुष विभाग एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. स्वाति रावत के सौजन्य एवं मार्गदर्शन में ग्राम-भटगांव में 17 जून से 21 जून तक पाँच दिवसीय योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. दीप्ति श्रीवास ने बताया कि योग सत्र में सभी प्रकार के रोग जैसे उदररोग, श्वासरोग, पक्षाघात, संधिशल, शिरोरोग से जुड़े योग सिखाये जायेंगे । अत: अधिक से अधिक संख्या में सभी ग्रामीण सम्मिलित होवें । विभिन्न रोगों से संबंधित काढ़ा वितरण भी किया जायेगा।




