दंगे से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग को लेकर आज प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर से मुलाकात की


रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला अंतर्गत ग्राम दुतकैयां में हुए दंगे से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग को लेकर आज प्रतिनिधिमंडल द्वारा पुलिस अधीक्षक (एसपी) महोदय एवं कलेक्टर महोदय से मुलाकात की गई।प्रतिनिधिमंडल में नोमान अकरम हामिद, शेख अफसर, फहीम खान एवं अल्तमश भाई शामिल थे।मुलाकात के दौरान दंगा पीड़ित परिवारों की वर्तमान स्थिति, आवास, सुरक्षा एवं आजीविका से संबंधित समस्याओं को विस्तारपूर्वक प्रशासन के समक्ष रखा गया। प्रतिनिधियों ने मांग की कि प्रभावित परिवारों का शीघ्र पुनर्वास किया जाए तथा उन्हें उचित आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाए।नोमान अकरम हामिद ने कहा कि दंगे के कारण कई परिवार बेघर हो गए हैं और उनके सामने जीवनयापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन को मानवीय आधार पर तत्काल राहत एवं पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए।शेख अफसर ने अपने बयान में कहा कि पीड़ित परिवारों को सुरक्षा का भरोसा और स्थायी समाधान दिया जाना आवश्यक है। जब तक उन्हें उचित मुआवजा एवं पुनर्वास नहीं मिलता, तब तक वे सामान्य जीवन में वापस नहीं लौट पाएंगे।प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।




