छत्तीसगढ़
प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी को पितृशोक

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी के पिता श्री दिलीप तिवारी जी का 78 वर्ष की आयु में बुधवार रात्रि 11 बजे निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा 23 अप्रैल को सुबह 11 बजे निवास स्थान डॉक्टर लोहाणा क्लीनिक के सामने, जलगृह मार्ग टिकरापारा से मारवाड़ी श्मशान घाट के लिए निकलेगी। वे मोहन तिवारी, मुकेश तिवारी, रितेश तिवारी के पिता थे। प्रेस क्लब सदस्यों ने स्व. दिलीप तिवारी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।




