छत्तीसगढ़

पेट्रोल-डीजल की कमी से ऑटोमोबाइल व्यवसाय प्रभावित, RADA प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात

ADs

रायपुर। प्रदेश में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति में आ रही कमी का असर अब ऑटोमोबाइल व्यवसाय पर भी पड़ने लगा है। इसी विषय को लेकर रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (RADA) के प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर कलेक्टर श्री गौरव कुमार एवं श्री कीर्तिमान राठौर से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि नई दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की डिलीवरी के समय प्रत्येक वाहन में 2 से 5 लीटर पेट्रोल अथवा डीजल डालना आवश्यक होता है। इसके अलावा शोरूम एवं सर्विस संचालन के लिए उपयोग किए जाने वाले जनरेटरों में भी डीजल की आवश्यकता पड़ती है। वर्तमान में ईंधन की सीमित उपलब्धता के कारण वाहन डिलीवरी एवं व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।RADA पदाधिकारियों ने प्रशासन से अनुरोध किया कि ऑटोमोबाइल डीलर्स को ड्रम अथवा कैन के माध्यम से पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध कराने की विशेष व्यवस्था की जाए, ताकि ग्राहकों को समय पर वाहनों की डिलीवरी सुनिश्चित की जा सके।कलेक्टर श्री गौरव कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि समस्या का शीघ्र समाधान करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे तथा ऑटोमोबाइल उद्योग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।इस अवसर पर RADA की ओर से श्री अमर पारवानी, श्री विवेक गर्ग, श्री कैलाश खेमानी एवं श्री अभिनव ऋषि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button