छत्तीसगढ़

संविधान के तहत चले देश: अधिवक्ता अश्वनी उपाध्याय

ADs

रायपुर /भारत की सुरक्षा पर चुनौतियां और समाधान पर व्याख्यान देते हुए सुप्रीम कोर्ट के ख्याति प्राप्त अधिवक्ता अश्वनी उपाध्याय ने विकास और सुरक्षा के साथ बढ़ते हुए भारत में विषमता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश भारतीय संविधान से चलेगा परन्तु देश में जिस तरह बायोग्राफी चेंज हो रही है आगामी आने वाले संकट को, चुनौतियों को रोकने के लिए कठोर कानून के प्रावधानों से रोका जा सकता है। शिक्षा, संस्कार देते हुए समाज निर्माण हो, कानून तोड़ने वालों को डर हो। ऐसे में चुनौतियों से समाधान निकाल सकता है। शहीद स्मारक भवन में ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ में व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भागीरथ राज्य निर्माण के डा. उदयभान सिंह चौहान के साथ छत्तीसगढ़ स्वाभिमान संस्थान के सैकड़ो सदस्य और प्रतिनिधि मंडल ने अश्वनी उपाध्याय सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता का पुष्प देकर स्वागत अभिनंदन कर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button