छत्तीसगढ़

डॉ दिनेश मिश्र 2 दिवसीय झारखंड प्रवास पर

ADs

रायपुर। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ दिनेश मिश्र 7 फरवरी से 2 दिवसीय झारखंड प्रवास पर रहेंगे ,जहां अंधविश्वास निर्मूलन अभियान तथा ,तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विज्ञान संचारकों से भेंट व चर्चा करेंगे।डॉ दिनेश मिश्र तीन दशकों से भी अधिक समय से देश भर में अंधविश्वास निर्मूलन महिला प्रताड़ना के विरोध और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के संचार के कार्य में संलग्न है तथा देश के अनेक राज्यों का दौरा कर जनजागरण अभियान संचालित कर रहे हैं डॉ मिश्र को देश में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के संचार के लिए केंद्रीय विज्ञान एंड प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नेशनल एवार्ड ,तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रविशंकर शुक्ल सम्मान , तथा महिला आयोग द्वारा महिला प्रताड़ना के विरोध में किये गये कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button