छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय बालरक्षक प्रतिष्ठान वर्धा ने डॉ सीमा अवस्थी और डॉ शुभा तिवारी का इंदौर में किया सम्मान

ADs

इंदौर/रायपुर। राष्ट्रीय बालरक्षक प्रतिष्ठान, वर्धा द्वारा आयोजित नेशनल एजुकेशन कॉन्फ्रेंस 19 एवं 20 मई को 17 राज्यों से पधारे 150 शिक्षक और हिन्दी भाषा की सेवा करने वाले साहित्यकार लेखकों को इंदौर के अहिल्या परिसर में सम्मानित कर सम्पन्न हुआ। 4 सत्रों में आयोजित कार्यक्रम में नगर की डॉ सीमा अवस्थी और डॉ शुभा तिवारी सहायक प्राध्यापक हिंदी (भटगांव) को महादेवी वर्मा नेशनल राइटर लिटरेरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ योगेंद्रनाथ शुक्ला- पूर्व प्राचार्य वरिष्ठ लेखक साहित्यकार । श्री किशोर गुप्ता- उपाध्यक्ष म.प्र. प्रशासकीय शिक्षण परिषद ।श्री उमेश हर्डिया – सीनियर हाईकोर्ट वकील।श्री सत्यनारायण सरवाडिया – अध्यक्ष म.प्र.अशासकीय शिक्षण परिषद।डॉ बबीता कडाकिया एडिशनल डायरेक्टर-इन्स्टिट्यूट ऑफ लॉ इंदौर।डॉ संजय मालवी – संस्थापक अध्यक्ष ब्रिलियंट स्कूल इंदौर।जूनियर नसरुद्दीन उर्फ सैफुद्दीन फिल्म अभिनेता। सुप्रिया चौधरी ACP – यातायात विभाग। डॉ कामना शर्मा – लेखिका।डॉ मनीष दवे – प्रतिष्ठित शिक्षाविद् तथा साहित्यकार।सुरेश भिते-लेखकडॉ कृष्णा जोशी – साहित्यिकार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम में अध्यक्ष- मनोज चिंचोरे ,राष्ट्रीय सचिव- नरेश वाघ, मुख्य संयोजक धर्मेश जोशी और स्मिता राणा – भूमिका और उपस्थिति सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button