छत्तीसगढ़

आदर्स मित्रता सम्मान का भव्य आयोजन

ADs

रायपुर। आदर्स मित्रता दिवस एक ज़श्न ए मुहब्बत के शुभ अवसर पर प्रेरणा दायक दोस्ती का जश्न और सम्मान सदभाव एकता भाई चारा को बढ़ावा देने के लिए विमतरा आडिटोरियम में एक भव्य खुशनुमा माहौल में मुस्लिम इंटेलेक्चुअल फ़ोरम एवं सर्व आस्था मंच के तत्वावधान से आदर्स मित्रता सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें 10 दोस्तों का ग्रुप जिसमें हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई व सभी जाति घर्म समुदाय के दोस्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी भाईचारे की मिसाल कायम किया सभी दोस्तों ने आपस में एक दूसरे से गले मिल कर अपने बिते हुए पुरानी यादों को एक दूसरे से साझा किया सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह आयोजन दोपहर 2 बजे संपन्न हुआ.

जिसमें 8 स्कूलों के बच्चों इंडियन पब्लिक स्कूल होली क्रास बैरन बाजार मदर मैरी थेलेसियम एकेडमी ए पी जे अब्दुल कलाम एकेडमी माता सुंदरी नुरानी व इकरा स्कूल के बच्चों ने डाइग और स्लोगन में हिस्सा लिया सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया वहीं मंच का संचालन सैय्यद अकील ने अपनी खुबसूरत वाणी से सभी अतिथियों का दिल जीत लिया मुस्लिम इंटेलेक्चुअल फ़ोरम के अध्यक्ष शकील अहमद कार्यक्रम संयोजक नज़र हसन हुसैनी सेक्टरी आबिद खान कार्यक्रम की अध्यक्षता जनाब सैय्यद फैजल रिज़्वी सहाब एवं सर्व आस्था मंच ने किया.

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री गिरीश पंकज जी वरिष्ठ पत्रकार स्वामी बृजनाथ आनंद जी विवेकानंद आश्रम बिशप विक्टर हेनरी सर बैरन बाजार चर्च जनाब हसन अली सहाब पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी श्री नंदलाल जी प्रवक्ता शदाणी दरबार श्री डी आर महापात्रा जी अघ्यक्ष AIIEA सभी वक्ताओं ने संबोधित किया विशेष अतिथि के रूप में उमा शंकर व्यास मजहर खान आसिफ इकबाल सर वरिष्ठ पत्रकारों ने शिरकत की आयोजन को सफल बनाने में नूर मोहम्मद कुरैशी बशीर खान ज़फ़र अमजद हासिम सहाब मन मोहन सैलानी सेबेस्टियन सर प्रेम शंकर गौंटिया रफीक खान सिंतारा खान सहित मुस्लिम इंटेलेक्चुअल फ़ोरम एवं सर्व आस्था मंच के सभी पदाघिकारी मेम्बर्स मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button