भारत

जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा 33.3 लाख सक्रिय मोबाइल सब्सक्राइबर: ट्राई

ADs

सक्रिय ग्राहक आधार 49.89 करोड़, बाजार हिस्सेदारी 41.5 प्रतिशत- 5G FWA और वायरलाइन सेवाओं में भी जियो पहले स्थान पर

नई दिल्ली, 28 जुलाई, 2026। जून में सक्रिय मोबाइल ग्राहकों की दौड़ में रिलायंस जियो सबसे आगे रहा। ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने महीने के दौरान 33.3 लाख सक्रिय यानी VLR ग्राहक जोड़े। इससे जियो का सक्रिय मोबाइल ग्राहक आधार बढ़कर 49.89 करोड़ हो गया। देश के कुल 120.11 करोड़ सक्रिय मोबाइल ग्राहकों में जियो की हिस्सेदारी करीब 41.5 प्रतिशत हो गई है।जियो ने जून में कुल 21.5 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े और उसका मोबाइल ग्राहक आधार 50.36 करोड़ पहुंच गया। कंपनी 39.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ देश की सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर बनी हुई है। सक्रिय ग्राहकों के मामले में भारती एयरटेल ने 29.3 लाख ग्राहक जोड़े, जबकि वोडाफोन आइडिया, बीएसएनएल और एमटीएनएल के सक्रिय ग्राहक आधार में गिरावट दर्ज की गई।फिक्स्ड लाइन सेवाओं में भी जियो पहले स्थान पर रहा। जून में कंपनी ने करीब 1.44 लाख नए कनेक्शन जोड़े। जियो के वायरलाइन ग्राहक की तादाद 1.56 करोड़ हो गई है। इस बाजार में जियो की हिस्सेदारी 32.7 प्रतिशत रही।5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) में जियो के ग्राहकों की संख्या 91.14 लाख पहुंच गई, जो देश के कुल 5G FWA ग्राहकों का 70.5 प्रतिशत है। कंपनी ने जून में करीब 1.46 लाख नए 5G FWA ग्राहक जोड़े। जियो UBR आधारित फिक्स्ड वायरलेस सेवा देने वाली देश की एकमात्र कंपनी भी बनी हुई है और इस सेवा के ग्राहकों की संख्या 49.34 लाख हो गई है।ट्राई के मुताबिक जून के अंत में देश का कुल टेलीफोन ग्राहक आधार बढ़कर करीब 134.8 करोड़ हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button