छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में 92 एएसपी-डीएसपी अधिकारियों के तबादले

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( एएसपी) और उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) संवर्ग के 92 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस तबादला सूची के अनुसार ओ.पी. शर्मा को सेनानी, 4वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (माना, रायपुर) से पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है।

















