कॉर्पोरेट कनेक्शंस’ के रायपुर चैप्टर के स्पाउसल ग्रुप द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

पर्यावरण और समाज में सकारात्मक बदलाव का दिया संदेश
रायपुर| बिज़नेस ओनर्स और शीर्ष अधिकारियों के प्रतिष्ठित ग्लोबल एग्जीक्यूटिव नेटवर्किंग संगठन, कॉर्पोरेट कनेक्शंस के रायपुर चैप्टर (सीसी रायपुर 1) ने के स्पाउसल ग्रुप ने इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, सरोना स्थित अम्यूजोरामा अम्यूज़मेंट पार्क में एक विशाल वृक्षारोपण अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ कम्युनिटी और लाइफस्टाइल में एक सार्थक और सकारात्मक बदलाव लाना है।
विश्वास और विश्वसनीयता की नींव पर बने इस एक्सक्लूसिव नेटवर्क के स्पाउसल ग्रुप के सदस्यों ने एकजुट होकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इस आयोजन का नेतृत्व सीसी रायपुर 1 की स्पाउसल चेयरपर्सन प्रिया माहेश्वरी ने किया। कार्यक्रम के दौरान आइस क्यूब हॉलीडेज़ से दिशा भाटिया, अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स से अंकिता बरड़िया, अम्यूज़ोरामा से रिंकू अग्रवाल और बीएनआई से श्वेता बैस्य व राजेश बैस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कॉर्पोरेट कनेक्शंस, रायपुर की स्पाउसल चेयरपर्सन प्रिया माहेश्वरी ने कहा, “कॉर्पोरेट कनेक्शंस का उद्देश्य केवल बिज़नेस ग्रोथ नहीं है, बल्कि यह दुनिया भर के बिज़नेस लीडर्स को उनके बिज़नेस, कम्युनिटी और निजी जीवन में नए अवसर पैदा करने के लिए सशक्त बनाता है। एक सफल बिज़नेस लीडर की पहचान केवल उसके बिज़नेस से नहीं, बल्कि समाज के प्रति उसके योगदान से भी होती है। यह वृक्षारोपण अभियान हमारी इसी सामाजिक प्रतिबद्धता का एक छोटा सा प्रयास है।”
बिज़नेस नेटवर्किंग से एक कदम आगे
इस वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से सीसी रायपुर 1 ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जब शहर के सबसे प्रभावशाली और सफल बिज़नेस लीडर्स एक साथ आते हैं, तो वे न केवल व्यापारिक दुनिया में, बल्कि समाज और पर्यावरण के उत्थान में भी एक शक्तिशाली और स्थायी प्रभाव छोड़ सकते हैं।
सीसी रायपुर 1 के बारे में
‘कॉर्पोरेट कनेक्शंस’ कोई साधारण नेटवर्किंग मंच नहीं है, यह एक ऐसा ग्लोबल कम्युनिटी है जो शीर्ष कॉर्पोरेट अधिकारियों को शक्तिशाली नेटवर्किंग और लीडरशिप के माध्यम से जोड़ता है। इसका रायपुर चैप्टर, सीसी रायपुर 1, रायपुर की बिज़नेस कम्युनिटी में लीडरशिप डेवलपमेंट को नई दिशा देने के लिए निरंतर कार्यरत है। यह चैप्टर नियमित नेटवर्किंग से आगे बढ़कर अपने सदस्यों के पर्सनल और प्रोफेशनल डेवलपमेंट के लिए विशेष सत्र और कार्यशालाएं आयोजित करता है। इनमें एग्जीक्यूटिव प्रेजेंस, पावर ड्रेसिंग, बॉडी लैंग्वेज मास्टरी, लीडरशिप ट्रांजिशन और पीयर-टू-पीयर बिज़नेस ग्रोथ जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं, जो शीर्ष अधिकारियों को उनकी क्षमता के उच्चतम स्तर तक पहुंचने में मदद करते हैं।




