छत्तीसगढ़

रायपुर आयरन एंड स्टील ट्रेडर्स एसोसियेशन RISTA के अध्यक्ष योगेश बेरीवाल व लोहा बाजार के अध्यक्ष नरेश केडिया बने

ADs ADs

रायपुर। रायपुर आयरन एंड स्टील ट्रेडर्स एसोसियेशन RISTA की एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के आगामी नेतृत्व का सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सर्वसम्मति से श्री योगेश बेरीवाल जी को निर्विरोध रूप से RISTA का अध्यक्ष (वर्ष 2025-27) नियुक्त किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए इस जिम्मेदारी के लिए उन पर भरोसा जताया।

इसी क्रम में लोहा बाज़ार के अध्यक्ष पद के लिए श्री नरेश केडिया जी का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया। सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा तथा संगठन को और अधिक सशक्त दिशा मिलेगी।

पूरी बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सभी सदस्यों ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में एसोसिएशन न केवल व्यापारिक गतिविधियों में नई ऊँचाइयों को छुएगा, बल्कि समाज एवं उद्योग जगत में भी नई पहचान स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button