मिजोरम में बारिश ने मचाई तबाही

आइजोल: दक्षिणी मिजोरम के लॉन्गतलाई शहर में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में पांच मकान और एक होटल के ढह जाने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे लॉन्गतलाई के बाजार वेंग और चांदमारी इलाकों के सीमावर्ती इलाके में भूस्खलन की चपेट में आने से मकान और होटल ढह गए।



उन्होंने कहा कि होटल में ठहरे म्यांमार के कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि लॉन्गतलाई जिले के सबसे बड़े नागरिक समाज संगठन ‘यंग लाई एसोसिएशन’ (वाईएलए) के स्वयंसेवकों के साथ-साथ राज्य आपदा मोचन बल (एसआरडीएफ) और तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन के कर्मी बचाव अभियान में जुटे हैं।
उन्होंने कहा कि घटना की विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पूर्वोत्तर राज्य में शुक्रवार से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके कारण कई स्थानों पर भूस्खलन और चट्टानें गिरने की घटनाएं हुई हैं।
इस बार मानसून मेहरबान है। पहले समय से 8 दिन पहले दस्तक थी उसके बाद ‘महारिकॉर्ड’ बना दिया। 30 मई तक 116.6 मिमी मानसूनी बारिश दर्ज की गई है जो एतिहासिक है। मई महीने में इतनी ज्यादा बारिश और कभी नहीं हुई। इससे पहले मई में सबसे अधिक 110.7 मिमी बारिश 35 साल पहले यानी 1990 में हुई थी।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज पंजाब में भी मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश से सटे 7 जिलों में आज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। राज्य में कल हुई बारिश और तेज हवाओं के बाद अधिकतम तापमान में औसतन 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जो सामान्य से कम है।
IMD के मुताबिक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, असम, सिक्किम, और त्रिपुरा में आंधी तूफान के साथ बारिश होने वाली है।