छत्तीसगढ़

वाईआई रायपुर एवं आईटीएम यूनिवर्सिटी की पहल से उपरवारा की महिलाओं को मिला स्वरोजगार का नया अवसर

ADs

रायपुर, 29 जून । युवा (YI) रायपुर के एंटरप्रेन्योरशिप वर्टिकल एवं आईटीएम यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में उपरवारा गांव की स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं के लिए आयोजित 10 दिवसीय टिफिन सर्विस उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सफल महिला उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करना था।प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को आधुनिक एवं बाजार की मांग के अनुरूप विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाना सिखाया गया। इसमें कॉन्टिनेंटल फूड, चाइनीज़ व्यंजन, आधुनिक भारतीय व्यंजन, स्नैक्स, रिफ्रेशमेंट्स, बेवरेजेस तथा मॉकटेल्स बनाने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।सिर्फ दस दिनों में प्रतिभागियों ने उल्लेखनीय प्रगति दिखाई। महिलाओं ने स्वयं विभिन्न व्यंजन तैयार किए और उन्हें बाजार में बेचकर अपनी उद्यमशीलता की शुरुआत भी की। इस अनुभव से उनमें आत्मविश्वास बढ़ा और उन्हें स्वरोजगार का एक नया मार्ग मिला। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं ने स्वयं का टिफिन एवं फूड सर्विस व्यवसाय शुरू करने की उत्सुकता व्यक्त की तथा भविष्य में भी वाईआई रायपुर एवं आईटीएम यूनिवर्सिटी से मार्गदर्शन एवं सहयोग की अपेक्षा जताई।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफलता में डॉ. लक्ष्मी मूर्ति, प्रो वाइस चांसलर, श्री अनीश बनर्जी, प्राचार्य, स्कूल ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (SHTM), डॉ. अमेया जानी, शेफ ट्रेनर तथा सुश्री वैष्णवी शिकदार, जूनियर ट्रेनर एवं एसएचटीएम की तृतीय सेमेस्टर की छात्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।समापन समारोह में पंकज सोमानी, चेयर, एंटरप्रेन्योरशिप वर्टिकल, वाईआई रायपुर एवं कविता पसारी, को-चेयर ने प्रतिभागियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिला उद्यमियों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपना व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रेरित किया तथा भविष्य में भी हर संभव सहयोग एवं मार्गदर्शन का आश्वासन दिया।वाईआई रायपुर एवं आईटीएम यूनिवर्सिटी की यह पहल महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सफल उद्यमी के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button